डिजिटल अरेस्ट इस वक्त भारत में सबसे तेजी से फैलने वाला स्कैम है। आमतौर पर एक धारणा है कि ठगी सिर्फ कम पढ़े-लिखे या होशियार नहीं लोगों के साथ होती है, लेकिन अब इसके विपरीत हो रहा है। डिजिटल अरेस्ट के शिकार वही लोग हो रहे हैं जो ज्यादा पढ़े-लिखे और तकनीकी रूप से भी शिक्षित हैं। पिछले एक साल में डिजिटल अरेस्ट करके हजारों लोगों को शिकार बनाया गया है और करोड़ों रुपये लूटे गए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि अभी तक जितने डिजिटल अरेस्ट के मामले सामने आए हैं, उनके इंजीनियर ही शिकार बने हैं। आइए समझते हैं कि डिजिटल अरेस्ट क्या है और इससे आपको क्यों सावधान रहना चाहिए?

आखिर कौन-सी बला है डिजिटल अरेस्ट?
डिजिटल अरेस्ट ब्लैकमेल करने का एक एडवांस तरीका है। डिजिटल अरेस्ट स्कैम के शिकार वही लोग होते हैं जो अधिक पढ़े-लिखे और होशियार होते हैं। डिजिटल अरेस्ट का सीधा मतलब है कि कोई आपको ऑनलाइन धमकी देकर वीडियो कॉलिंग के जरिए आप पर नजर रख रहा है। डिजिटल अरेस्ट के दौरान साइबर ठग नकली पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को धमकाते हैं और अपना शिकार बनाते हैं।
कैसे करते हैं ये ठगी?
कई बार डिजिटल अरेस्ट वाले ठग लोगों को फोन करके कहते हैं कि वे पुलिस डिपार्टमेंट या इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से बात कर रहे हैं। ये कहते हैं कि आपके पैन और आधार का इस्तेमाल करके तमाम चीजें खरीदी गई हैं या फिर मनी लॉन्ड्रिंग की गई है। इसके बाद वे वीडियो कॉल करते हैं और सामने बैठे रहने के लिए कहते हैं। इस दौरान किसी से बात करने, मैसेज करने और मिलने की इजाजत नहीं होती। जमानत के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं। इस तरह लोग अपने ही घर में ऑनलाइन कैद होकर रह जाते हैं।

बचाव के उपाय
- धमकी वाले कॉल से न डरें: ऐसे कॉल आने पर तुरंत पुलिस में शिकायत करें।
- सबूत रखें: मैसेज या ई-मेल सबूत के तौर पर पुलिस को दें।
- वीडियो कॉल रिकॉर्ड करें: यदि कोई वीडियो कॉल पर धमकी दे, तो स्क्रीन रिकॉर्डिंग करें और पुलिस को शिकायत करें।
- पैसे न भेजें: किसी भी कीमत पर डरें नहीं और पैसे तो बिल्कुल भी ना भेजें।
- अनजान कॉल पर भरोसा ना करें: निजी जानकारी जैसे घर का पता, बैंक अकाउंट की डिटेल, आधार कार्ड, पैन कार्ड की जानकारी ना दें।
- पुलिस में शिकायत करें: इस तरह के कॉल की तुरंत शिकायत करें।
डिजिटल अरेस्ट से बचाव के लिए सतर्क रहें और सही समय पर उचित कदम उठाएं। किसी भी अनजान कॉल से डरने की बजाय उसका सामना करें और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें।
Discover more from Hata Times (हिन्दी न्यूज़ पोर्टल)
Subscribe to get the latest posts sent to your email.