गिलोय एक ऐसी अनमोल बेल है, जिसे आप सौ मर्ज की एक दवा कह सकते हैं। संस्कृत में इसे अमृता कहा गया है। मान्यता है कि जब देवताओं और दानवों के बीच समुद्र मंथन हुआ और अमृत निकला, तो जहां-जहां अमृत की बूंदें गिरीं, वहां-वहां गिलोय की उत्पत्ति हुई।

गिलोय के फायदे
1. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है:
गिलोय में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं। यह खून को साफ करती है, बैक्टीरिया से लड़ती है और लिवर व किडनी की देखभाल करती है।
2. बुखार में राहत:
अगर किसी को बार-बार बुखार आता है तो उसे गिलोय का सेवन करना चाहिए। यह डेंगू, मलेरिया और स्वाइन फ्लू जैसे बुखार से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।
3. डायबिटीज में फायदेमंद:
गिलोय खून में शर्करा की मात्रा को कम करती है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को लाभ मिलता है।
4. पाचन शक्ति बढ़ाती है:
गिलोय पाचन तंत्र के सभी कार्यों को बेहतर बनाती है और कब्ज व पेट की अन्य समस्याओं से बचाव करती है।
5. स्ट्रेस कम करती है:
गिलोय एडप्टोजन की तरह काम करती है, जिससे मानसिक तनाव और चिंता कम होती है। इससे याददाश्त बेहतर होती है और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली दुरुस्त रहती है।
6. आंखों की रोशनी बढ़ाती है:
गिलोय पाउडर को पानी में गर्म कर पलकों पर लगाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
7. अस्थमा में राहत:
सर्दियों में अस्थमा के मरीजों को गिलोय की मोटी डंडी चबानी चाहिए या उसका जूस पीना चाहिए, जिससे आराम मिलता है।
8. गठिया में लाभकारी:
गिलोय में एंटी आर्थराइटिक गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और गठिया के अन्य लक्षणों में राहत देते हैं।

9. एनीमिया में सहायक:
गिलोय के सेवन से शरीर में लाल रक्त कणिकाओं की संख्या बढ़ती है, जिससे एनीमिया से छुटकारा मिलता है।
10. कान का मैल निकालती है:
इसको पानी में पीसकर उबालें और ठंडा करके कान में डालने से कान का मैल बाहर निकलता है।
11. पेट की चर्बी कम करती है:
यह उपापचय को ठीक करती है और पाचन शक्ति बढ़ाती है, जिससे पेट की चर्बी कम होती है।
12. खूबसूरती बढ़ाती है:
यह त्वचा और बालों पर भी चमत्कारी असर करती है एवं खूबसूरती बढाती है।
13. जवां रखती है:
इसके एंटी एजिंग गुण चेहरे से काले धब्बे, मुंहासे, झुर्रियां दूर करते हैं और त्वचा को निखारते हैं।
इसके इन अनगिनत फायदों को जानकर आप भी इसे अपने जीवन का हिस्सा बना सकते हैं और सेहतमंद रह सकते हैं।
अस्वीकरण
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है और इसे चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। गिलोय का सेवन करने से पहले या किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य स्वास्थ्य पेशेवर से परामर्श लें। इस लेख में दी गई जानकारी का उपयोग करने के परिणामस्वरूप होने वाली किसी भी स्वास्थ्य समस्या या हानि के लिए हाटा टाइम्स जिम्मेदार नहीं होगा।
Discover more from Hata Times (हिन्दी न्यूज़ पोर्टल)
Subscribe to get the latest posts sent to your email.