ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति की तरह शुक्र भी भाग्यशाली ग्रहों में से एक है। जिन राशियों में शुक्र शामिल होता है, उनकी स्थिति अच्छी बनी रहती है। शुक्र को कला, प्रेम, सौंदर्य, विवाह, वाहन और अन्य भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। 12 जून की शाम को शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और अब 7 जुलाई तक वहीं रहेंगे।

शुक्र के प्रभाव से मिलेगी सुख-समृद्धि

शुक्र का प्रवेश सभी राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। शुक्र 7 जुलाई को शाम 4:31 बजे तक मिथुन राशि में रहेंगे और इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कुंडली में शुक्र की शुभ स्थिति के कारण व्यक्ति को सभी सांसारिक सुख प्राप्त होते हैं।

शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के उपाय

शुक्र को प्रसन्न करने के लिए निम्नलिखित उपाय करें:

  • धन की देवी लक्ष्मी माता की पूजा करें।
  • गरीबों को सफेद वस्त्र दान करें।
  • गाय, कौए और कुत्ते को भोजन दें।
  • शुक्रवार का व्रत करें और इस दिन खट्टा भोजन न करें।
  • चमकीले सफेद और गुलाबी रंग का प्रयोग करें।
  • शुक्रवार के दिन दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी और चावल का दान करें।
  • दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें, जिससे मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं।
  • धन पाने के लिए व्यवसाय के स्थान पर लक्ष्मी जी, गणेश जी और विष्णु जी की स्थापना करें।
  • प्रातः काम शुरू करने से पहले माता को एक गुलाब का फूल अर्पित करें और घी का दीपक और गुलाब की सुगंध वाली धूप जलाएं।
  • रोज शाम पूजा की समाप्ति के बाद तीन बार शंख जरूर बजायें।

शुक्र ग्रह के कमजोर होने से बढ़ती हैं परेशानियां

शुक्र ग्रह के कमजोर होने से दांपत्य जीवन में तनाव और सांसारिक सुखों में कमी आती है। अन्य समस्याओं में आर्थिक स्थिति का बिगड़ना और बीमारी भी शामिल है। शुक्र का राशि परिवर्तन बिजनेस करने वाले लोगों के लिए अच्छे दिन लेकर आ रहा है और रोजगार के क्षेत्र में वृद्धि होने की संभावना है।



Discover more from Hata Times (हिन्दी न्यूज़ पोर्टल)

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *