हाई कोलेस्ट्रॉल को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। अगर आप भी इसके शिकार हैं, तो सावधान हो जाइए और समय रहते इसे कंट्रोल करने के लिए उपाय शुरू कर दीजिए। हाई कोलेस्ट्रॉल, विशेष रूप से बैड कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोगों के लिए महत्वपूर्ण जोखिम कारक माना जाता है। जिन्हें कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहती है, उन्हें इसे कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल क्या है?
कोलेस्ट्रॉल एक मोमयुक्त पदार्थ होता है जो रक्त वाहिकाओं में जमा होकर खून के प्रवाह को बाधित कर सकता है। जिन लोगों के रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा हुआ रहता है, उनमें हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर और जानलेवा समस्याओं का खतरा अधिक हो सकता है।
क्या प्राकृतिक तरीके से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि कई कारण हैं जिनकी वजह से आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। इसे नियंत्रित बनाए रखने के लिए आहार और लाइफस्टाइल दोनों को ठीक रखना जरूरी है। संतृप्त-ट्रांस वसा से भरपूर आहार, व्यायाम की कमी, मोटापा और धूम्रपान जैसी आदतें हाई कोलेस्ट्रॉल का कारण बन सकती हैं। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए इनसे दूरी बनाकर रखना जरूरी है।
वजन नियंत्रण का महत्व
अधिक वजन या मोटापा होने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर और हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है। संतुलित आहार के सेवन के साथ नियमित शारीरिक गतिविधि करके वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है। वजन में कुछ किलोग्राम की भी कमी करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए वजन को नियंत्रित रखना जरूरी है।
सही आहार का चयन
फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और स्वस्थ वसा से भरपूर आहार से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। रेड मीट, फुल फैट वाले डेयरी उत्पाद और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखा जा सकता है। असंतृप्त वसा जैसे एवोकाडो, नट्स, सीड्स और वसायुक्त मछलियां न केवल कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखती हैं, बल्कि हृदय को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती हैं।
अस्वीकरण
इस लेख में दी गई जानकारी और सुझाव हाटा टाइम्स की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में डॉक्टर, विशेषज्ञों और अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए गए हैं। इस लेख का उद्देश्य पाठकों की जानकारी और जागरूकता बढ़ाना है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श लें। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता को लेकर कोई दावा नहीं करता और न ही किसी तरह की जिम्मेदारी लेता है।
Discover more from Hata Times (हिन्दी न्यूज़ पोर्टल)
Subscribe to get the latest posts sent to your email.