वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, घर में रखी हर वस्तु किसी न किसी तत्व का प्रतिनिधित्व करती है और सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा देती है। पंचतत्वों का संतुलन और सकारात्मक वस्तुएं घर में खुशहाली बनाए रखती हैं, जबकि असंतुलन से कई प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए, वास्तु में हर वस्तु को रखने के लिए सही स्थान निर्धारित किया गया है।

ऐसा करें, परिवार में रहेगा प्यार
यदि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होते हैं और जीवन में तनाव बना रहता है, तो बेडरूम में उत्तर दिशा में हाथी के जोड़े को रखना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है। हाथी का जोड़ा रखते समय ध्यान रखें कि उनका चेहरा एक दूसरे की तरफ होना चाहिए, पीठ होने से नेगेटिव प्रभाव पड़ता है। शयन कक्ष में ड्रेसिंग टेबल हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में रखनी चाहिए और सोते समय शीशे को ढक देना चाहिए।
नहीं रहेगी आर्थिक तंगी
अधिक धन और समृद्धि को आकर्षित करने के लिए घर की उत्तर दिशा में कुबेर और दक्षिण दिशा में लाल घोड़े के जोड़े को रखें। इससे आपके करियर और व्यापार में सफलता की संभावना बढ़ती है। यदि आपको लगता है कि धन आपके हाथ में नहीं रुकता, तो दक्षिण-पूर्व दिशा से नीला रंग हटाकर हल्का नारंगी और गुलाबी रंग का प्रयोग करें।
घर के अंदर लगे मकड़ी के जाले, धूल-गंदगी को समय-समय पर हटाते रहें, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आप स्वस्थ रहते हैं। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए घर के पौधों को नियमित रूप से पानी दें और सूखे पौधों को तुरंत हटा दें। पूर्व दिशा में सिर और पश्चिम दिशा में पैर करके सोने से आध्यात्मिक भावनाओं में वृद्धि होती है।
सही निर्णय लेने में मदद
जीवन में कई बार ऐसी परिस्थितियां आती हैं, जब सही और गलत का निर्णय लेना मुश्किल होता है। ऐसी स्थिति में घर या कार्यालय में ऊंट की तस्वीर या प्रतिमा रखना लाभप्रद हो सकता है, क्योंकि यह सहनशीलता बढ़ाता है और सही निर्णय लेने में मदद करता है। मानसिक स्पष्टता और प्रज्ञा के लिए उत्तर-पूर्व दिशा में पूजा करें, इससे आपको परमात्मा का मार्गदर्शन मिलता रहता है।
Discover more from Hata Times (हिन्दी न्यूज़ पोर्टल)
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
