हाटा ब्लाक के गांव भठही बाबू स्थित प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय में अध्ययनरत 275 छात्रों को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा जन सहयोग से कॉपी, कलम, पेंसिल, जियोमैट्री बॉक्स आदि भेंट किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षण सामग्री प्रदान कर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करना है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का सम्बोधन

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और देश को प्रगति की ओर ले जाने का माध्यम है। बच्चों से उनकी रुचियों के बारे में पूछते हुए, उन्होंने खान-पान पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह दी, ताकि बच्चे स्वस्थ रहें और बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकें।

प्रतीकात्मक फोटो

कार्यक्रम के दौरान, मौर्य ने विद्यालय की प्रयोगशाला का निरीक्षण भी किया और उसकी व्यवस्था की प्रशंसा की। उन्होंने नयी दिशा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास बेसिक शिक्षा को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ डीएस तिवारी ने किया

यह समारोह बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य डॉ डीएस तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन नयी दिशा सचिव डॉ हरिओम मिश्र ने किया। आगंतुकों का स्वागत प्रधानाध्यापक प्रवीण राव ने किया और आभार ग्राम प्रधान सुभाष कान्दू ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़े। कार्यक्रम में डॉ नित्यानंद श्रीवास्तव, बीईओ अमितेश कुमार, प्रो गौरव तिवारी, डॉ निगम मौर्य, डॉ सौरभ द्विवेदी, हृदयानंद पांडेय, एआरपी विनोद शर्मा, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, देवानंद धर दूबे, पेशकार गोंड, धर्मेंद्र गोंड, कन्हैया मिश्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इस तरह के आयोजनों से बच्चों को न केवल शिक्षा के प्रति जागरूकता मिलती है, बल्कि उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी अहसास होता है। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान का यह प्रयास सराहनीय है और इससे समाज में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा सकती है।


Discover more from Hata Times (हिन्दी न्यूज़ पोर्टल)

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *