खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सप्ताह पहले अपहरण कर 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने व जहरीला पदार्थ पिलाने के मामले में एक सप्ताह बाद शनिवार को पुलिस ने केस दर्ज किया। हनुमानगंज थाने की पुलिस ने शनिवार सुबह बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जाकर किशोरी का बयान लिया। तहरीर के मुताबिक यह घटना एक जुलाई के पहले हुई है, इसलिए पुराने कानून के अंतर्गत दुष्कर्म, जहरीला पदार्थ खिलाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।

आरोप है कि हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासिनी 14 वर्षीय किशोरी 30 जून को खेत की ओर गई थी, इसी दौरान पड़ोस के ही दो दरिंदों ने उसका अपहरण कर लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को पूरी बात बताने की बात कही, तो दरिंदों ने जान से मारने की नियत से उसके मुंह में जहरीला पदार्थ डाल दिया और मौके से भाग गए।
परिजनों के अनुसार, मेडिकल कॉलेज में भर्ती किशोरी की तबीयत में सुधार हो रहा है। केस दर्ज होने के बाद पीड़िता की मां को तसल्ली मिली है। उसने बताया कि थाने में तहरीर देने के साथ-साथ एसपी सहित अन्य अधिकारियों को भी स्पीड पोस्ट से तहरीर भेजी थी। इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ हनुमानगंज अजय पटेल ने बताया कि केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
धवल जायसवाल, एसपी, कुशीनगर: “हनुमानगंज थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी से दुष्कर्म और जहरीला पदार्थ खिलाने के मामले में तहरीर के अनुसार केस दर्ज किया गया है। हालांकि, इसमें प्रकरण कुछ और है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”
Discover more from Hata Times (हिन्दी न्यूज़ पोर्टल)
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Aise logo ko kadi saja deni chahiye ji