हाटा। नगर पालिका के वार्ड संख्या 21 गांधी नगर सोनबरसा में मंगलवार सुबह एक 50 वर्षीय व्यक्ति की छत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कैसे हुई दुर्घटना

गांधी नगर के निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र गिरि मोहल्ले के श्रीराम मद्धेशिया की छत पर किसी काम से गए थे। छत के अगले हिस्से के ऊपर से बिजली का तार गुजर रहा था। राजेंद्र जैसे ही छत के अगले हिस्से की ओर बढ़े, वह बिजली के तार के संपर्क में आ गए और तारों से चिपक गए। मोहल्ले के लोग तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे और बिजली कटवाई, लेकिन तब तक राजेंद्र की मौत हो चुकी थी।

प्रतीकात्मक फोटो

विधायक ने सान्तवना दी

बिजली कटने के बाद राजेंद्र का शव नीचे उतारा गया। घटना की जानकारी मिलते ही वहां काफी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। स्थानीय विधायक मोहन वर्मा ने भी घटना की जानकारी ली और मृतक के परिवार को सांत्वना दी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि करंट लगने से मौत की सूचना मिली थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे ने मोहल्ले में शोक का माहौल पैदा कर दिया है। बिजली विभाग को इस प्रकार के हादसों से बचने के लिए सतर्क रहना चाहिए और आवश्यक कदम उठाने चाहिए।


Discover more from Hata Times (हिन्दी न्यूज़ पोर्टल)

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *