motorcycle lying on the roadPhoto by Valentin Sarte on <a href="https://www.pexels.com/photo/motorcycle-lying-on-the-road-12002262/" rel="nofollow">Pexels.com</a>

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के हाटा-पिपराइच मार्ग पर सोमवार की देर रात एक सड़क हादसे में चाचा और भतीजे की मौत हो गई। यह हादसा सेंदुआर कांटा के पास हुआ, जब बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्राॅली से टकरा गई। दुर्घटना में जान गंवाने वाले दोनों लोग बरात में शामिल होने जा रहे थे और उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना था।

बारात में शामिल होने जा रहे थे

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार गांव निवासी 25 वर्षीय संदीप शर्मा अपने 30 वर्षीय चाचा अजीत शर्मा के साथ अपने साले की बरात में शामिल होने जा रहे थे। यह बरात अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बेंदुआर गांव से हाटा कोतवाली क्षेत्र के हुमेलवा गांव के लिए निकली थी। सेंदुआर कांटा के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी पाइप लदी ट्राली से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

motorcycle lying on the road
Photo by Valentin Sarte on Pexels.com

स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुँचाया

घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को पिपराइच सीएचसी पहुंचाया और पुलिस व परिजनों को सूचना दी। पिपराइच सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक संदीप शर्मा की एक साल की एक बेटी है, जबकि अजीत शर्मा की छह और चार वर्ष की दो बेटियां और 10 माह का बेटा है। दोनों युवक लकड़ी का काम करते थे और एक सप्ताह पूर्व ही घर आए थे।

बारात में छाया मातम

संदीप और अजीत की मौत की खबर से बरात में मातम छा गया। ससुराल में मंगलगीतों की जगह चीख-पुकार मच गई और बरात में शामिल अधिकांश रिश्तेदार गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। इस हृदय विदारक घटना ने सभी को गमगीन कर दिया है।


Discover more from Hata Times (हिन्दी न्यूज़ पोर्टल)

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *