motorcycle lying on the roadPhoto by Valentin Sarte on <a href="https://www.pexels.com/photo/motorcycle-lying-on-the-road-12002262/" rel="nofollow">Pexels.com</a>

कप्तानगंज – क्षेत्र के नरहर छपरा मोड़ पर शुक्रवार देर शाम एक अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को कप्तानगंज सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने पुत्र सत्यम सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता प्रेम नारायण सिंह का इलाज चल रहा है।

motorcycle lying on the road
Photo by Valentin Sarte on Pexels.com

घटनास्थल पर हादसा

थाना क्षेत्र के ग्राम पटखौली निवासी प्रेम नारायण सिंह अपने पुत्र सत्यम सिंह (18) के साथ बोदरवार से अपने घर पटखौली आ रहे थे। नरहर छपरा मोड़ पर कप्तानगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे बैठे सत्यम को ज्यादा चोटें आईं, जबकि प्रेम नारायण सिंह हेलमेट पहने हुए थे।

घर का चिराग बुझा

प्रेम नारायण सिंह की तीन बेटियों और एक बेटा सत्यम था। वह सबसे छोटा था, जबकि दो बेटियों की शादी हो चुकी है। घर पर प्रेम नारायण सिंह के साथ उनकी पत्नी संगीता देवी और बेटी अर्चना भी रहते हैं। सत्यम इंटर की पढ़ाई करता था। पुत्र की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस का बयान

एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि सत्यम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और टेंपो को कब्जे में लिया गया है। चालक मौके से गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


Discover more from Hata Times (हिन्दी न्यूज़ पोर्टल)

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *